पुलिस आरोपी को खोजने में असफल रही तो माँ को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया



यूपी पुलिस का खेल कासगंज में 9 फरवरी को पुलिस टीम पर हुए हमले में एक सिपाही शहीद हो गया। अवैध शराब के कारोबारियों के इस हमले में दारोगा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस और एसओजी की टीम मुख्‍य आरोपी मोती को पकड़ने के लिए हाथ-पांव मार रही है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने मोती की मां को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि हमले में मोती की मां भी शामिल थी। 
पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन गुरुवार शाम को फर्रुखाबाद और देर रात सीतापुर में मिली है। दोनों ही जगह को SOG की टीमें रवाना कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपी कानून के चंगुल में होगा। सूबे की पुलिस 10 फरवरी को मोती के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। खुद एसपी मनोज सोनकर सक्रियता के साथ क्षेत्र के कटरी इलाकों में डेरा डाले हैं।
मुख्य आरोपी मोती को पकड़ने के लिए STF की पांच टीमों समेत कुल 12 टीमें बनाई गई हैं, लेकिन 65 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी सूबे की हाईटेक पुलिस मोती को नहीं खोज पाई हैं। उसके भाई एलकार को ढेर करने के बाद घटना में शामिल एक और आरोपी नवाब पुलिस गिरफ्त में आया है, जिसे मोती का दाहिना हाथ बताया जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस