पूर्व विधायक सपा ने ज्वाला प्रसाद यादव का निधन, सपा जनों में शोक

 
जौनपुर। सपा क वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक   ज्वाला प्रसाद यादव का आज रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही सपा जनों में शोक छा गया है। वह 69 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मछलीशहर के ही घोरहा जमालपुर स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही जिले के राजनीतिक हलके में शोक छा गया।
  तेज तर्रार नेताओं में शुमार रहे ज्वाला प्रसाद यादव वर्ष 1989 में पहली बार जनता दल के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1991 में भी वह विधायक बने। वर्ष 1993 में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़े और जीत की हैट्रिक लगाई।
वर्ष 1996 में भी वह सपा प्रत्याशी के रुप में निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2002 और 2007 में भी चुनाव लड़े, लेकिन सफल नहीं हुए। वर्ष 2012 में उन्होंने अपना दल का दामन थाम लिया और मुंगराबादशाहपुर सीट से भाग्य आजमाया, मगर नाकाम रहे।
हार के बाद फिर से तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में शामिल कराया था। पिछले कई महीनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार की दोपहर उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। ज्वाला प्रसाद यादव के निधन की खबर मिलते ही सपाइयों में शोक छा गया। उनका निधन सपा के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस