केन्द्र सरकार के बजट को सभी वर्गों से मिल रहा है समर्थन- उपेन्द्र तिवारी प्रभारी मंत्री



जौनपुर। जनपद मुख्यालय स्थित एक होटल में  भारत सरकार के बजट को  लेकर आयोजित एक गोष्ठी में उपेन्द्र तिवारी प्रभारी मंत्री ने बजट को लोक कल्याणकारी ऐतिहासिक बजट करार दिया। कहा कि समाज के हर वर्ग से आये लोगो से शेयर बाजार में आए जबर्दस्त उछाल आया है। इस बजट को भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, की ऐसे बजट कम ही देखने को मिलते हैं जिसमें शुरू के एक-दो घंटों में ही इतने सकारात्मक रिस्पांस आए। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि इस बजट में MSME और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया गया है। ये बजट जिस तरह से हेल्थ केयर पर केंद्रित है वो भी अभूतपूर्व है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि इस बजट में दक्षिण के हमारे राज्य, पूर्वोत्तर के हमारे राज्य और उत्तर में लेह-लद्दाख जैसे क्षेत्रों में विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, देश में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुत जोर दिया गया है। किसानों को आसानी से और ज्यादा ऋण मिल सकेगा। देश की मंडियों को और मजबूत करने के लिए प्रावधान किया गया है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि इस बजट के दिल में गांव हैं, इस वित्त वर्ष के दौरान आम लोगों और सरकार को जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, वैसी स्थिति पहले भी कभी आई हो, ऐसा उल्लेख नहीं मिलता है।
 ऐसी परिस्थिति में देश के वित्त मंत्री के समक्ष भीषण चुनौतियां बढ़ गई थी इस बार वित्त मंत्री की झोली में चुनिंदा लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ सौगात जरूर है वैसे भी कोरोना ने मध्यम वर्ग एवं निम्न मध्यम वर्ग को कुछ ज्यादा ही परेशान किया इसलिए इस बजट से सबसे ज्यादा सुविधा देने का प्रयास किया गया है। बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लौट रहा उद्योग जगत कुछ इसी तरह के बजट की आशा कर रहा है। ऐसा बजट, जिससे उनका कारोबार चलाना सुगम हो और वह समाज के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित कर सके उस बात का भी ध्यान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ध्यान दिया है। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, सुनील तिवारी जिला मंत्री पीयूष गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू दादा, राज पटेल, विजय लक्ष्मी शाहू, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुरेश गुप्ता, संदीप सिंह प्रमुख, धनन्जय सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, भूपेन्द्र पाण्डेय, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, आदर्श सिंह, समस्त मण्डल अध्यक्ष जिले गणमान्य व्यापारी, शिक्षक गण, अधिवक्ता गण और तमाम गृहणी मौजूद रही। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया और संचालन महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।   

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस