आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ0 अंकिता राज ने जमीन पर बैठकर सुनी विकलांग महिला की समस्या



जौनपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में महिला सिपाहियों तथा पुलिस लाइन की महिलाओं के साथ आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ0 अंकिता राज ने परिचर्चा का आयोजन किया।डॉ.अंकिता राज ने एक-एक महिलाओं के पास जाकर उनका हाल-चाल पूछा और उनके हुनर के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि आपके अंदर कोई स्किल डेवलप करने के उपाय हो तो उन्हें अवगत कराएं, आपके हुनर को आगे बढाने में मैं स्वयं आपका सहयोग करूंगी और उसको ग्रीनहाथ ब्रान्ड के माध्यम से सेल करूंगी, जिसके माध्यम से आप अपने अंदर के हुनर को सबके सामने ला सकती है तथा अपने को आत्मनिर्भर बना सकती है। डॉ अंकित राज ने कहा कि महिलाये अपने हुनर को दबाने की बजाय सबके समाने लाये, इसमें मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा।
उन्होंने बताया कि कौशाम्बी की एक अर्दली की पत्नी है जो हमसे जुड़ी है और आज अपने हुनर से कई समानो को तैयार करती है और सेल करती है तथा उससे जो आय होती है उसके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। उन्होंने अपना व्हाट्सअप नम्बर देकर महिलाओं को उस पर अपने द्वारा तैयार किये गये समानो को उस पर भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई महिला यदि महिलाओं पर इवेंट कराना चाहती है तो बता सकती है।
इस दौरान विकलांग महिला सरिता यादव वहां पहुंची, जिसको देखते ही डॉ.अंकित राज ने खुद जमीन पर बैठकर उनकी समस्या सुनी और उनसे पूछा आप कुछ बनाती है क्या, जिस पर सरिता द्वारा बताया गया कि वह उन के तोरन से कुछ सामान तैयार करती हैं, जिस पर डॉ अंकित राज ने सरिता को 200 रुपये देकर बोला इसका कुछ सामान तैयार करके हमको बताये और उस सामान को मै खरीद लूंगी तथा अगली बार आयें तो पासबुक की कॉपी भी साथ लेकर आयें। वह जो भी सामान तैयार करेगी उसको हम सेल करेगे और उसका पैसा उनके खाते में जायेगा।
इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा, आरआई रजत पाल राव तथा उनकी पत्नी पूजा उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस