नई शिक्षा नीति में साइंस और लिबरल आर्ट्स को जोड़ने का प्रयास : प्रो.अजय प्रताप



जौनपुर। उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर ऑनलाइन सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के  सातवें दिन बतौर वक्ता व्यवहारिक मनोविज्ञान विभाग वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने नई शिक्षा नीति 2020 में वैल्यू बेस्ड शिक्षा पर  विस्तार से प्रकाश डाला। 
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में साइंस और लिबरल आर्ट को जोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रो. सिंह ने कहा कि नई तकनीक (यथा, कृत्रिम इंटेलीजेंस,आईसीटी टूल्स,  स्मार्ट टेक्नोलॉजी) का शिक्षा में प्रयोग, एनटीएफ , एसडब्ल्यू वाईएएम, सीएसआईआर के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में सूचनाओं का संकलन, कृषि,  शिक्षा चिकित्सा,  पर्यावरण में नई तकनीक का प्रयोग, ई-कान्टेंट के निर्माण में समाहित करने वाली महत्त्वपूर्ण सूचनाएं, आभासी प्रयोगशाला की स्थापना इत्यादि को प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्र केंद्रित है जिसमे वह विभिन्न तरह की शिक्षा चुन सकता है ।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मानस पांडेय  ने प्रतिभागियों के स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह  ने  किया। तकनीकी सहयोग नितिन चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रो. एच. सी. पुरोहित, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डॉ सुनील कुमार,  डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ अनुराग मिश्र,    डॉ राजन भट्टाचार्य, डॉ  श्याम सुंदर उपाध्याय  डॉ तबरेज, डॉ मंजू,डॉ सी बी दुबे आदि ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस