मिशन शक्ति के तहत पुलिस की अनोखी पहल बेटियां बनीं थानेदार,



जौनपुर। जनपद जौनपुर की पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर एक अनोखी पहल करते हुए बेटियों के हौसला अफजाई का कार्य करते हुए बेटियों को एक दिन थानों का प्रभारी बनाया और  बेटियां भी एक थाना प्रभारी के रूप जनता की समस्याओं को सुन कर निस्तारित किया है। 
पुलिस अधीक्षक का मानना है कि पुलिस के इस प्रयास से बेटियों का हौसला बढ़ेगा और वह खुद को सुरक्षित करने मे सफल रहेगी। साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली से भी अवगत हो सकेंगी। 
इस क्रम में आज कोतवाली केराकत पर स्कूली छात्रा आकांक्षा पाल एवं थाना चन्दवक पर मोनिका शर्मा तथा थाना गौराबादशाहपुर पर छात्रा खुशी सिंह को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। एक दिन के लिए बनी थाना प्रभारी द्वारा शिकायत लेकर आये फरियादियों की शिकायत सुनी गयी एवं उसके समाधान के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बेटियां अपनी एक दिनी थाना प्रभारी की भूमिका से गदगद होने के साथ ही मानसिक रूप से मजबूत मान रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस