पंचायत चुनावः बवाल किया तो लगेगी रासुका, 3592960 मतदाता लेंगे भाग- डीएम जौनपुर


जौनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही गांव की सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गयी है। गांवोमें राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गयी है तो जिला प्रशासन ने भी व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है।
 पंचायत चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने संयुक्त रूप मीडिया से रूबरू होते हुए  बताया कि जौनपुर में चुनाव प्रथम चरण में सम्पन्न होगा। इसके तहत जिले में तीन व चार अप्रैल को नामांकन व 15 अप्रैल मतदान प्रक्रिया पूरी होगी। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, सात अप्रैल को नाम वापसी साथ ही  सात अप्रैल को ही प्रतीक आवंटन की तिथि तय किया गया है। सभी विकास खण्ड मुख्यालयों  पर मतों की गणना दो मई को को होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह चुनाव महापर्व है इसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव में खलल डालने वालो के खिलाफ रासुका लगाया जा सकता है। 
अधिसूचना जारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्य के 83, प्रधान के 1740 व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2027, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21 हजार 544 पदों पर चुनाव कराया जायेगा। पंचायत के इस चुनाव में जनपद के 35 लाख 92 हजार 960 मतदाता अपनी भागीदारी निभायेंगे। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए फार्म विक्रय, नामांकन, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन सभी कार्यवाही जिला मुख्याल पर किया जाएगा। जबकि प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए फार्म विक्रय, नामांकन, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन ब्लाक मुख्यालय पर किया जाएगा। इसके साथ इन सभी की मतगणना भी ब्लाक मुख्यालय पर की जाएगी। 
एसपी राज करन नय्यर ने कहा कि  चुनाव को शांति पूर्ण कराने के लिए  कुल 12 हजार 840 पुलिस कर्मी तैनात किये जायेंगे , सवेंदन शील , अति संवेदन शील बूथों पर प्रयाप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी तैनात किया जायेगा , चुनाव में अशांति फ़ैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

सरकारी आंकड़े निम्नवत है 
 
 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस