पंचायत चुनावः जौनपुर की अन्तिम सूची जारी आज लग सकती है आचार संहिता



जौनपुर। पंचायत चुनाव के लिए जनपद जौनपुर में परिवर्तन के लिए दाखिल आपत्तियों को पर्याप्त आधार के अभाव में खारिज करते हुए अन्तिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।  मिली खबर के अनुसार पूर्व में जारी सूची के आधार पर चुनाव कराने का फैसला जिला प्रशासन ने लेते हुए पूर्व में जारी सूची को फाइनल कर दिया गया है। 
सभी जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य की अन्तिम सूची जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर चस्पां कर दिया गया है। खबर यह भी मिली है कि आज चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस