मोबाइल की बैटरी ने जाने कैसे ले ली किशोर की जान,



जनपद मिर्जापुर मोबाइल की बैटरी से एक ऐसी घटना हुई जो आपको सतर्क करती है। दरसल, आजकल बाजार में कई तरह के चीनी चार्जर मौजूद हैं। इन्हीं में कोई चार्जर आपके बच्चे की जान भी ले सकता है। प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक चीनी चार्जर की वजह से किशोर की मौत का मामला सामने आया है। चार्ज करने के बाद किशोर ने जैसे ही मोबाइल बैट्री को जीभ से लगाया, तुरंत बैट्री में ब्लास्ट हो गया।
 घटना हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव निवासी बाबूलाल कोल का 12 वर्षीय पुत्र मोनू शुक्रवार दोपहर मोबाइल की बैट्री को चार्जर (ग्रामीणांचल में बिकने वाला चीनी चार्जर) से चार्ज कर रहा था। चार्जिंग के बाद चेक करने के लिए जैसे ही बैट्री को जीभ से लगाया कि बैटरी में ब्लास्ट हो गया। परिजन आनन फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं ग्रामीण भी इस घटना से सहम गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस