डीएम ने किया निरीक्षण मानक के तहत जल्द सड़क बनाने का दिया निर्देश


जौनपुर। जनपद में नमामि गंगे योजना के तहत सीवर का कार्य किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट रोड पर सीवर के पश्चात कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि सीसी रोड बनाई जा रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि मानक के अनुसार ही सड़क निर्माण कार्य किया जाए। सड़क निर्माण में प्रयोग की जाने वाले सामग्री अच्छी गुणवत्ता की रहे। जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी राज कुमार चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राधाकृष्ण, प्रोजेक्ट मैनेजर एसपीएमएल/पीपीपीएल फर्म अभिनव सिंघल, अधिशासी अभियंता जल निगम संजय कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्र उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ