स्लो वेवसाइट के चलते फार्म भरने से वंचित छात्रों के लिए पुनःअवसर की मांग



जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय महाविद्यालय से संबद्धता की वजह से एक बड़ा विश्वविद्यालय माना जाता है कोविड-19 व लॉक डाउन की वजह से विश्वविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के कई छात्र-छात्राएं कई बार विलंब शुल्क व अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद भी फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं,

जौनपुर जिले सहित आजमगढ़, प्रयागराज, मऊ,गाजीपुर के कई महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं का कहना है कि विलंब शुल्क के साथ कल शाम तक ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि थी लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट स्लो होने की वजह से उनका फॉर्म नहीं भर पाया है जिसकी वजह से उनके सामने एक विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गई है उनका भविष्य अंधकारमय दिखने लगा है ऐसी हालत में विश्वविद्यालय के हजारों छात्र छात्राओं ने कुलपति से गुहार लगाई है कि उनके हितों को देखते हुए विश्वविद्यालय एक बार और उनको विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का अवसर प्रदान करें।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस