नन्दोत्सव में यशोदा को मिली बधाइयाँ, कृष्ण की मनमोहक छबि देख भाव विभोर हुए भक्त

  



कान्हा की नगरी मथुरा में आजकल चहुँओर आस्था की बयार बाह रही है।आज बरसाना में जहाँ लड्डू होली खेली जाएगी वही यमुना तट पर चल रहे वैष्णव कुम्भ में कान्हा के नन्दोत्सव की धूम रही ।दूर दराज से आये भक्तो ने यशोदा के दरबार मे जमकर बधाई गायी और जमकर नाचे गाये । इस दौरान मॉ यशोदा कान्हा को झुलाती रही और अपने यहां आए लोगो पर सामान लुटाती रही ।

कान्हा के श्रीनाथ स्वरूप की मनमोहक छबि को जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया । जैसे ही श्रीमद भागवत का चतुर्थ देवश आया       वैसे ही नंदोत्सव की अनूठी छटा दिखाई दी । बड़े पालना में विराजमान होकर जब भक्तो ने श्रीनाथ जी के दर्शन किये वैसे ही सम्पूर्ण परिसर कृष्ण मई हो गया .


माँ यशोदा के यहां लल्ला होने की खुशी में लोग आ रहे थे और माँ यशोदा को बधाई दे रहे थे और बड़े दिनों बाद यशोदा होने की खुशी में इठला इठला कर नाच गा रहे थे तो वही माँ यशोदा को बधाई देने वालो पर नंद के दरबारी  खुशी में भक्तो पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत कर रहे थे तो वही नंदबाबा आये ब्रजवासियो पर कान्हा के जन्म की खुशी में माल लुटा कर बधाई दे रहे थे । इस आनंद को दूर दराज से आये भक्तो ने जमकर लूट और अपने आनंद को कुछ इस तरह बया किया।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस