कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है सभी लोगों को लगवाना चाहिए- डीएम जौनपुर


जौनपुर। भारतीय रेडक्रास सोसायटी और आकांक्षा समिति जनपद ईकाई की बैठक जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में हुई। कोविड वैक्सीनेशन के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए टीकाकरण कराने के बारे में चर्चा की गयी, जिसमें उपस्थित लोगों द्वारा अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारण किया। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि जिले में 10 हजार लोगों को प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष 7-8 हजार लोगों को ही प्रतिदिन टीकाकरण हो पा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि टीकाकरण एकदम सुरक्षित है इसके लगने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। 60 वर्ष व इससे ऊपर के सभी लोग और गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष के ऊपर के लोग स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर वैक्सीन की डोज लगवा सकते है। वैक्सीन जनपद के 72 केंन्द्रों पर लग रही है।
 इस अवसर पर डा0 आरके सिंह, डा0 मनोज वत्स, संतोष सिंह, विद्याधर राय ’’विद्यार्थी’’, डा0 अंजू सिंह, अरुण कुमार सिंह, अर्चना शुक्ला, आरिफ हबीब, डा0 पूजा, डा0 संदीप पाण्डेय, सलील यादव, रवि सिंह, अशीष श्रीवास्तव, डा0 एनबी सिंह, विमला सिंह, हिमांशु, रजनीश श्रीवास्तव, प्रो0 के0के0 मिश्रा, दिग्विजय सिंह, एसएन सिंह उपस्थित रहे।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस