वैष्णवी श्रीवास्तव पूरे दुनियां में रौशन कर रही है देश का नाम : दिनेश टण्डन

जौनपुर। गुगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने गुरूवार की शाम गल्ला मण्डी स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर  स्वागत किया गया । इस दौरान उन्होने मेडल पहनाया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्री टंडन का मानना है कि वैष्णवी एक एक करके कई रिकार्ड ध्वस्त करके जिले का नाम पूरे देश में रौशन करने वाली है। इस मौके पर दिनेश टण्डन ने वैष्णवी के पिता अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट को भी अंग वस्त्रम पहना सम्मानित किया। 

श्री टण्डन ने कहा कि हमारे नगर की नन्ही बच्ची मात्र सात वर्ष की उम्र में ही अपने प्रतिभा के बल पर देश में जौनपुर का नाम रौशन कर रही है यह हम लोगो के लिए गौरव की बात है। हम भागवान से प्रार्थना करते है कि इसी तरह आगे भी यह बेटी विश्व के सारे रिकार्ड ध्वस्त करते हुए जिले का नाम पूरी दुनियां में रौशन करती रहेगी। मैं इस वैष्णवी के प्रगति में तन,मन और धन से सहयोग करता रहूंगा । 


इस मौके पर राजदेव यादव,  चेतन टण्डन, आशीष कुमार,बसपा के सदर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस