प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के साथ बड़ा भेद भाव कर रही है - लाल बहादुर यादव



जौनपुर।  समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मेवा लाल गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में जिस तरह अनुसूचित जाति का भेदभाव किया जा रहा है वह बहुत ही गम्भीर मामला है अब हमारा अनुसूचित जाति जाग गयी हैं और आने वाले समय के चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेंगे जिस तरह आज लूट हत्या बलात्कार चरम सीमा पर है लेकिन वहीं भाजपा सरकार मौन बनी हुई है वहीं अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति लगातार भेदभाव कर रही है ये समाजवादी लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे अब आप लोगों को जागरूक होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा आने वाले 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके और जिस तरह अनुसूचित जाति के लोग समाजवादी विचारधारा से जुड़ रहे हैं उससे तो यही प्रतीत हो रहा है अनुसूची जाति का साथ समाजवाद की बात आने वाले चुनाव में आप लोगों को एक एक बूथ जीतकर भारतीय जनता पार्टी की निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है बैठक में मुख्य रूप से हिसामुद्दीन शाह,श्याम बहादुर पाल श्रवण जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम,रुक्शार अहमद, हीरालाल विश्वकर्मा, शेखू खाँ, डॉ धर्मेंद्र चौधरी पवन मंडल अवनीश कुमार राजीव रतन राम नवल सरोज  जितिन प्रसाद गौतम आदि उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस