सीएम योगी जी का पिण्डदान करने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे



गंगा नदी के तट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर पिंडदान करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा ग्राम के सुधाकर मिश्र सहित पांच ब्राम्हणों ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई कि उनके ही गांव के रहने वाले बृजेश यादव उन्हें झांसा देकर गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर ले गया.
सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
संजय यादव ने बताया कि इसके बाद सभी पांच ब्राम्हणों से उसने गंगा पूजन करवाया और फिर बृजेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर कथित पिंडदान किया. उन्होंने बताया कि बृजेश ने इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो बनाया तथा उसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल कर दिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेकर बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सपा नेता होने का किया दावा
सोशल नेटवर्किंग साइट पर ब्रजेश ने समाजवादी पार्टी का नेता होने का दावा किया है, लेकिन वो पार्टी से जुड़ा है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. रेवती के थाना प्रभारी यादवेंद्र पौंड ने बताया कि बृजेश यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस