खुद को कुँवारा बता दरोगा महिला सिपाही का तीन साल किया शारीरिक शोषण जाने क्या है मामला



शादी शुदा एवं दो बच्चों का पिता दरोगा द्वारा खुद को कुँवारा बता कर महिला सिपाही के साथ लगातार तीन वर्षों तक लाइव इन में रह कर शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है जो विभाग को शर्मसार कर रहा है। हलांकि अब घटना के बाबत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा के गिरफ्तारी का प्रयास शुरू हो गया है। 
जी हां घटना मध्य प्रदेश के जनपद इन्दौर की है इस जनपद के थाना तेजाजी नगर में तैनात महिला पुलिस कर्मी का आरोप है इसी जनपद में तैनात एक दरोगा ने तीन साल पहले खुद को कुँवारा बताते हुए प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद लाइव इन में रह कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय बाद पता चला कि वह शादी शुदा है तो दरोगा ने पहली पत्नी को छोड़ कर महिला सिपाही के साथ शादी का झांसा देने लगा। 
इस तरह इस संबंध के तीन साल बीत गए महिला सिपाही ने जब कड़ाई से शादी का दबाव बनाया तो दरोगा सीधे शादी से मुकर गया इसके बाद पता चला कि वह तो दो बच्चों का पिता भी है। दरोगा के कृत्य से परेशान होकर महिला सिपाही ने थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद अब तेजाजी थाने की पुलिस दरोगा के गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। खबर है कि वर्तमान में दरोगा इन्दौर के थाना मंदसौर में तैनात हैं जहां पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस रवाना कर दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस