फोर लेन के निर्माण में तेजी लाया जाये - जिलाधिकारी



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जौनपुर से आजमगढ़ तक बन रही फोरलेन सड़क का प्रसाद इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट के निकट स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्ड निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। आजमगढ़ से लेकर जौनपुर के सेंट पैट्रिक स्कूल तक की सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की आजमगढ़ इकाई द्वारा कराया जा रहा है तथा सिपाह से वाजिदपुर, पकरी तक एवं मुंगरा बादशाहपुर में बुढ़िया का इनारा से कोंदहू तक की सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी की जौनपुर इकाई द्वारा कराया जा रहा है।
सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी बी. पी. सिंह ने बताया गया कि पचहटिया तथा सिपाह के निकट कहीं-कहीं पर लोगों द्वारा सड़क पर आक्रमण किया गया है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क से शीघ्र अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी फोरलेन बनने वाली सड़कों पर रेलवे क्रॉसिंग पड़ रही है उन क्रॉसिंग पर उपरगामी सेतु बनवाने का प्रस्ताव प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को भेजा जाए।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ