कोरोना का असरः बीएचयू आज से हो गया बन्द, अगले आदेश तक आनलाइन पढ़ाई


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएचयू को एक बार फिर से बंद किया जा रहा है। आज मंगलवार से बीएचयू में कोई क्लास नहीं होगी। यूनिवर्सिटी में होली की छुट्टी भी आज से ही घोषित कर दी गई है। अगले आदेश तक केवल ऑनलाइन क्लास ही होंगी। 
सोमवार की देर शाम विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों और निदेशकों की कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि हॉस्टल भी फिर से खाली कराए जाएंगे।
बैठक के बाद कहा गया कि पिछले कुछ दिनों से वाराणसी और बीएचयू अस्पताल में कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसी के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से कक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बीएचयू से जारी आदेश के अनुसार कैंपस में कोई होली मिलन समारोह भी नहीं होगा। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगे के बारे में  निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान बीएचयू के दफ्तर पहले की तरह खुलेंगे और कर्मचारी अपने कामकाज निबटाने आएंगे। संकायों के फैकल्टी मेंबर भी पहले की तरह आएंगे।
कोरोना और लॉकडाउन के कारण पिछले महीने ही बीएचयू को खोला गया था। ठीक एक महीने बाद दोबारा इसे बंद करने का फैसला हुआ है। पिछले महीने 22 तारीख को केवल फाइनल इयर के छात्रों के लिए बीएचयू में कक्षाएं शुरू हुई थीं। करीब नौ महीने बाद 17 फरवरी को फाइनल इयर के छात्रों के लिए हॉस्टलों का भी आवंटन हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस