उर्दू समाज एवं देश में प्रेम का भाव पैदा करती है - डॉ मोहम्मद ताहिर



अल्लामा इकबाल की शायरी हमें देश में मोहब्बत का पैगाम देती है- डॉ अब्दुल कादिर प्राचार्य

जौनपुर । मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में उर्दू विभाग के एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विषय  "अल्लामा इकबाल अनोखी शायरियां का इजहार ए ख्याल" पर बयान किया गया। इस सेमिनार अध्यक्षता मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद ताहिर रहे आए हुए अतिथियों का सबसे पहले बुके देकर प्राचार्य मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज डॉक्टर अब्दुल कादिर खान में स्वागत किया डॉ मोहम्मद ताहिर ने अपने कलम से तहरीर स्नातक स्तर की पुस्तक का भी विमोचन प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान से कराया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा अल्लामा इकबाल की जिंदगी दुनियां में एक मिसाल कायम करने एवं लोगों को अपने मस्तिष्क परिवर्तन लाने का एक मुकाम हासिल करातीं है उन्होंने समाज एवं देश के लिए तरह-तरह की नज़्म, ग़ज़ल,शायरी से उर्दू समाज और देश में प्रेम का भाव पैदा करती है साथ ही अदब में एक नया मुकाम हासिल किया था।


उर्दू  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा कि अल्लामा इकबाल ने देश के लिए जो कलाम एवं शायरी ग़ज़ल से देश को मजबूत एवं एकजुटता के साथ चलने की प्रेरणा देती है जो शायरी हमेशा लोगों की जबान पर होता है (सारे जहां से अच्छा हिंदू सिता हमारा,हम बुलबुले हैं इसके यह गुलसिता हमारा) उर्दू अदब हमें प्रेम और मानवता का भी पाठ सिखाता है इस मौके पर अनेकों छात्र छात्राओं के द्वारा अल्लामा इकबाल की शायरी,ग़ज़ल,नज़्म एवं भी प्रस्तुत की गई अंत में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ कनीज बूतूल अंजुम ने सभी का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर उर्दू विभाग के डॉ तरन्नुम फातिमा,डॉ जकिया आज़मी डॉ कमरूद्दीन शेख, डॉ जीवन यादव,डॉ शाहिदा परवीन,डॉ राशिद,डॉ अजय विक्रम,डॉ राकेश कुमार बिंद,डॉ प्रमिला यादव, अहमद अब्बास खान इत्यादि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस