सिपाही की पत्नी ने क्यों किया आत्महत्या जांच जारी, लाश गयी पीएम को


जौनपुर । जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र स्थित  ग्राम असवां निवासी एक पुलिस कर्मी की पत्नी अपने दुधमुही बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्यवाही में जुटी हुई है ।बतादे आज मंगलवार की सुबह महिला ने दुधमुंही बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। महिला का पति यूपी पुलिस में है और अभी उसकी तैनाती अमेठी जिले में है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह का कारण माना जा रहा है। पुलिस विवाहिता के मायकों वालों के आने का इंतजार कर रही है।
पुलिस के अनुसार जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी सौरभ मिश्र की शादी करीब दो वर्ष पहले भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र निवासी सोनी से हुई थी। 27 दिन पहले सोनी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार की सुबह सोनी बच्ची को लेकर घर से निकली और गांव के सामने से गुजरी रेलवे लाइन पर पहुंच गई। जहां उसने रत्नागिरी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सौरभ दस दिन पहले ही छुट्टी पूरा कर ड्यूटी पर लौटा था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस