कोरोना पाजिटिव मरीज के सम्पर्क में आने वालों की जांच में 06पाजिटिव मिलनें पर डीएम ने जानें क्या दिया आदेश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा विकासखंड बदलापुर की ग्राम पंचायत मछली गांव का निरीक्षण किया गया। गांव में विशाल शुक्ला की रिपोर्ट कोरोना पोजटिव आने के उपरांत उनके सम्पर्क में आने वालों की जांच करने पर 06 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि गांव में कोई भी व्यक्ति एक दूसरे से न मिले, 10 दिन घर में रहे, बहुत ही आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले। आशा कार्यकत्रियों से कोरोना किट के वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि जरा सा भी लक्षण समझ में आने पर तत्काल कोरोना किट उपलब्ध कराया जाए, कोरोना किट की कमी नहीं है। चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर संजय कुमार दूबे से कोरोना टेस्टिंग, टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देशित किया कि गांव में  नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाए। उपजिलाधिकारी बदलापुर अमिताभ यादव को निर्देश दिया कि कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। जिलाधिकारी ने गाँव वालों से कहा कि कोरोना भी समाप्त नहीं हुआ है, कोई भी व्यक्ति लापरवाही न करें, मास्क पहने ,समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहे।

इस अवसर पर आशा कार्यकत्री शकुंतला, गार्गी यादव, उषा यादव, सुरजा देवी, दुर्गा देवी कोटेदार रमेश चंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ