राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने अनाथ बच्चों किया आर्थिक मदद,जीविका की करायी व्यवस्था


जौनपुर। विधानसभा सदर के अंतर्गत ग्राम  पकड़ी में पति पत्नी की मृत्यु के बाद अनाथ हुए बच्चों की जानकारी जब आवास व शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव जी को हुई तो वे तत्काल बच्चों से मिलने पकड़ी गांव में  उपजिलाधिकारी शाहगंज  के साथ पहुंचे।
ज्ञातव्य हो पकड़ी गांव में नोना (अनुसूचित) समाज की स्वर्गीया मीना देवी पत्नी स्वर्गीय रामवृक्ष चौहान, उनके पति स्वर्गीय रामवृक्ष चौहान पुत्र पन्नालाल दोनों का निधन बीमारी के कारण हो गया है इनके 6 बच्चे हैं बड़ी बेटी का नाम अंजली जिसकी उम्र 15 वर्ष, दूसरी काजल 7 वर्ष, पल्लवी 4 वर्ष, शिवानी 3 वर्ष, पुत्र खेसारी 2 वर्ष, और अंशिका छह माह की है ।
राज्य मंत्री ने इस शोक की घड़ी में मृतक के परिवार में संवेदना व्यक्त की और एक लाख (100000) रुपये की नगद सहायता राशि तथा 60 एयर (5 विस्वा) कृषि कार्य हेतु जमीन पट्टे का कागज बड़ी बेटी अंजलि को दिया। राज्य मंत्री ने उप- जिलधिकारी  शाहगंज को और भी जमीन परिवार को देने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ साथ श्रम विभाग  व अन्य सभी विभागों में चल रही योजनाओं के लाभ से बच्चों की मदद करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। राज्यमन्त्री के साथ उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा व थानाध्यक्ष सरायख्वाजा जगदीश कुशवाहा व मिडिया प्रभारी राज्यमन्त्री मनीष श्रीवास्तव सभासद भी मौजूद थेl

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ