आईये जानते हैं तबाही मचाने वाले चक्रवात यास की रफ़्तार क्या हो सकती है



चक्रवात यास का खतरे से उत्तर प्रदेश सहित  देश के कई प्रान्त दहशत के साये में आ गये है  मौसम विज्ञानीयों के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने वाला है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। यास कल यानी बुधवार को ओडिशा (Odisha) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के तटीय इलाकों में दस्तक दे सकता है। जिसे लेकर दोनों ही राज्य पूरी तरह से चौकन्ना हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान यास 26 मई की दोपहर के आसपास उत्तरी ओडिशा के बालासोर (Balasor) के निकट दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है, जो बढ़कर 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के बयान के अनुसार जब चक्रवाती तूफान यास बालासोर के निकट दस्तक देगा तो ओडिशा के जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों, जबकि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में 155-165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। 
पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी हवा चलेगी, जो 120 किमी प्रतिघंट तक पहुंच सकती है, जबकि कोलकाता हावड़ा और हुगली में हवा की रफ्तार 70 से 80 किमी तक रहने की उम्मीद है। जिसके बढ़कर 90 किलोमीटर तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विज्ञानीयों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में पहुंचते पहुंचते इसके रफ्तार में कमी के आसार हैं। फिर भी 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार हो सकती है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ