यूपी बोर्ड का फैसला कक्षा 10 के बच्चे होंगे प्रमोट,परीक्षा जानें क्यों हुईं निरस्त


उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। इससे साफ है कि यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी और छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली हुई महामारी के कारण उत्पन्न हुई असाधारण परिस्थितियां में, व्यापक छात्र हित तथा जनहित में, प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2021 में निर्धारित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से 29,94,312 बच्चों का फायदा होगा। कक्षा 10 के बच्चों का कक्षा 11 में प्रोन्नति के विस्तृत दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद को बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस