जिलाधिकारी ने उर्वरक कंपनियों के साथ बैठक कर दिया यह निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के उर्वरक कंपनियों एवं कृषि अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार   में बैठक की गई। बैठक  में  जिलाधिकारी द्वारा उर्वरक कंपनियों से उनके यहां  उर्वरको की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गई । जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में यूरिया का मूल्य 266 रुपए एवं डी.ए.पी.का 1200 रुपए निर्धारित है । जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि अधिकारी एवं ए. आर. कोऑपरेटिव को निर्देशित किया गया कि समितियों को उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और ऐसे कृषक जो खाद लेने के इच्छुक हो उन्हें खाद की बिक्री की जाए ताकि भविष्य में भीड़ लगने की संभावना से बचा जा सके। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि जनपद के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए। उन्होंने ए.आर. कोऑपरेटिव एवं जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके समितियों के भंडारण क्षमता एवं समितियों की स्थिति के संबंध में कार्य योजना प्रस्तुत करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस