निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण में तेजी लाया जाए,जल्द शुरू हो पढ़ाई- डीएम जौनपुर


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 400 मजदूर कार्य करते मिले, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मजदूरों की संख्या 1000 करते हुए कार्य मे और  तेजी लाए जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में एक कोविड-19 केयर सेंटर बनाये जाने के लिए कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में कैंप लगाकर श्रमिकों का टीकाकरण कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया मेडिकल कॉलेज में पठन- पाठन का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा जिसके लिए प्राचार्य की नियुक्ति की जा चुकी है 2 से 3 महीने में क्लासेस शुरू करा दी जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार दृवेदी, निदेशक अग्नि लिमिटेड आई.सी. अग्निहोत्री,रत्नेश , जी.एम. बालाजी कंस्ट्रक्शन प्रवीण शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण  उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस