डीएम का शख्त निर्देश जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्र 24घन्टे खोले जांय, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्यवाही



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को निर्देशित किया है कि कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में जितने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, सभी केंद्र 24 घंटे खुले रहे एवं इन केंद्रों पर 24 घंटे डॉक्टर ,पैरामेडिकल स्टाफ व दवाइयां उपलब्ध रहें। इन केंद्रों पर कंट्रोल रूम,टेलीमेडिसिन व डॉक्टर के कांटेक्ट नंबर उपलब्ध रहें तथा डिस्प्ले होते रहे । अभियान चलाकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच करा लें तथा कमियों को दूर कर 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें यदि कोई लापरवाही करता है तो कार्यवाही हेतु पत्रावली अविलंब प्रस्तुत की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस