बीएचयू में ब्लैक फंगस का आपरेशन शुरू, चिकित्सकों की टीम की निगरानी में मरीज



बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट में डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस के 50 वर्षीय एक मरीज का सफल  ऑपरेशन किया। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में पुरुष मरीज के नाक और मुंह से फंगस निकाला गया। फिलहाल मरीज वार्ड में भर्ती हैं। अब एंटी फंगस दवा देकर उसे ठीक किया जा रहा है। 
बीएचयू समेत निजी अस्पतालों को मिलाकर ब्लैक फंगस के 30 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 15 मरीजों ने तो ऑनलाइन परामर्श लिया। तीन निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बीएचयू में 12 में से तीन का ऑपरेशन पहले हो चुका है। वहीं, एक महिला की मौत भी हो चुकी है।
ईएनटी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 3 मरीज का ऑपरेशन होना था। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे कोविड आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया।
दूसरे का ऑपरेशन हुआ जबकि तीसरे का ऑपरेशन जल्द होगा। पहले से जिन लोगों का ऑपरेशन हुआ है, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। बुधवार को कोई नया मरीज नहीं आया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस