सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेरणा से जन सेवा कर आत्मसंतुष्ट मिलती है- अरूण दूबे



जौनपुर।  दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री अरुण दूबे द्वारा जनपद में कोरोना संक्रमण से पीड़ितों के सहातार्थ किये जाने वाले कार्य अब चर्चा का बिषय बन गया है। लोग इस सपा नेता के कार्य की सराहना भी कर रहे हैं। बीते दिवस जनपद मुख्यालय पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव जो कोरोना महामारी  से लड़ रहे को खबर मिलने पर उनके घर जाकर  पचास हजार की आर्थिक मदद प्रदान किया।  वहीं बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक हजार ऑक्सीमीटर भेजकर जन कल्याण का काम किया तथा जौनपुर के ग्राम  भटहर निवासी जय प्रकाश दूबे जो रोजगार के सिलसिले में गुरुग्राम हरियाणा में अपने परिवार साथ रहते थे जहां पर उनकी 16 वर्षीय बेटी दीक्षा दूबे तीसरी मंजिल से गिर जाने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी हाथ पैर की हड्डियां टूट गई थी परिजन इलाज नहीं करा पाने की स्थिति में नहीं तो शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दीक्षा दूबे को भर्ती कराया और उपचार का पूरा खर्च वहन किया। जिससे जिले भर में उनके इस सहयोग पर कार्य की सराहना हो रही है। अरुण दूबे के अनुसार ऐसे कार्य करने में पिता पूर्व विधायक बाबा दुबे और हमारे नेता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल मार्गदर्शन से संभव हो पा रहा है उनकी प्रेरणा से यह सब कार्य कर के हमकों आत्म संतुष्टि मिलती हैं ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हमको शक्ति प्रदान करें जिससे ऐसे नेक कार्य मैं अनवरत करता रहूं । इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी की भी रहती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस