पीयू में ग्रीष्मावकाश अब 31 मई तक: कुलपति


आगे की परिस्थितियां देखकर सेमेस्टर और अन्य परीक्षाओं का होगा निर्णय

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति  प्रो. निर्मला एस.मौर्य की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में ग्रीष्मावकाश 1 मई से 31 मई 2021 तक करने का निर्णय लिया गया। 
कुलपति प्रोफ़ेसर मौर्य ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। 
 उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की मुख्य परीक्षा और सेमेस्टर की परीक्षा का निर्णय आगे की परिस्थिति और शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधि की परीक्षाएं ला काउंसिल आफ इंडिया के मानक के अनुसार कराई जाएंगी। शासन के 15 मई तक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय को बंद रखने के साथ ऑनलाइन पठन-पाठन भी बंद करने का जो निर्देश दिया है उसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। साथ ही विश्वविद्यालय में 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मावकाश करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत कुमार सिंह समेत कई संकाय अध्यक्ष उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ