कोरोना का कहरः भदोही की पीसीएस जे अधिकारी आमी श्रीवास्तव का निधन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। इस महामारी ने राज्य में अब तक हजारों लोगों की जान ले ली है। इसमें दिग्गज नेता से लेकर अधिकारी भी शामिल हैं। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि 2018 बैच की उत्तर प्रदेश पीसीएस जे आमी श्रीवास्तव जो जनपद भदोही में तैनात रहीं हैं की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है। 
बताया जा रहा है कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। वहीं, जे आमी श्रीवास्तव के निधन से यूपी न्यायिक सेवा सर्विस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ