पत्रकार के घर मातम भयेहू की कोरोना संक्रमण से हुई मौत



जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब तहसील केराकत इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हक अंसारी के भाई एहसान अली अंसारी की पत्नी हसीना बेगम की आज सायं काल कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी है। अंसारी परिवार में इस घटना से मातम छा गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार हसीना की तबियत अचानक खराब होने पर अंसारी परिवार के लोग खुद पत्रकार अब्दुल हक अंसारी मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां आक्सीजन की कमी और बेड न होने का बहाना बता कर भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिजन ईशा अस्पताल, सुनीता अस्पताल, स्नेहा सुपर लता अस्पताल दौड़ता रहा किसी ने मरीज का उपचार नहीं किया। 
कन्ट्रोल रूम में प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर लगाये गये खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय यादव के मोबाइल पर लगातार काल किया गया लेकिन उन्होंने काल रिसीव करना उचित नहीं समझा। मरीज के उपचार की व्यवस्था बनाना दूर की कौड़ी है। पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि कि प्रशासन की सभी व्यवस्थायें पूरी तरह से हवा हवाई साबित हुईं हैं।चिकित्सकीय उपचार न मिलने के कारण हसीना बेगम की मौत हो गयी है ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस