राज्यमंत्री ने 33 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास



जौनपुर। शारदा सहायक खंड 36 नहर स्थित  विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम सभा लोहता में सिचाई विभाग द्वारा बनाने के लिए एक बड़े पुल का शिलान्यास आवास व शहरी नियोजन राज्यमन्त्री गिरीश चन्द्र यादव के कर कमलों से भूमि पूजन द्वारा किया गया इस पुल की लागत लगभग ₹ 33 लाख रुपए हैं ।
भाजपा नेता स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के द्वारा ही  चौड़ीकरण का प्रयास किया गया था जिसका संज्ञान राज्यमन्त्री को पहले से था उन्होंने इस पर गंभीरता से लगकर आज उनके सपनों को पूरा किया इस बड़े पुल बनने के कारण उस क्षेत्र के कई ग्राम सभा जैसे जनापुर, समसपुर, भकुरा, लोहता, किशुनपुर , महमूदपुर और गौर सुल्तानपुर  के ग्रामीण जन आवागमन से लाभान्वित होंगे  ।


इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा , प्रतिनिधि अजय सिंह , प्रशांत सिंह दीपक,  ग्राम प्रधान मिथलेश यादव , क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू गौतम व दुर्गेश सिंह पिंटु मौजूद रहे ।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ