एकतरफा प्रेम में हत्या करने वाला अभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे, पुलिस ने किया गिरफ्तार


जौनपुर। थाना सरपतहाँ पुलिस ने ग्राम जमदरा में हुए रिंकी गौड़ उर्फ प्रियंका हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए हत्या के नामजद अभियुक्त बालिका के कथित प्रेमी को गिरफ्तार लिया है। हत्या काण्ड के बाबत दर्ज मुअसं 74/21 धारा 302 के अभियोग में जेल रवाना कर दिया है।
इस सम्बन्ध में पुलिस ने खुलासा किया है कि अभियुक्त गौरीशंकर उर्फ चंचाली पुत्र भुल्लन गौड़ थाना सरपतहां ग्राम भुसौड़ी 23 साल जमदरा निवासीनी अपने मामा की पुत्री रिंक गौड़ से एक तरफा प्रेम करता था शादी करना चाहता रहा लेकिन रिंकी ने भाई बहन का रिस्ता बता कर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद अभियुक्त ने बीते 16/17 मई 21 की रात को जमदरा पहुंच कर घर के अन्दर सो रही बालिका रिंकी की गला काट कर हत्या कर दिया।
घटना की जानकारी परिवार को सुबह हुई तो घर में कोहराम मच गया। मृतका की माँ ने तहरीर देकर नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा के आधार पर थाना प्रभारी सरपतहां ने अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए हत्या में प्रयुक्त असलहा एवं मोबाइल मोटरसाइकिल आदि बरामद करने के पश्चात हत्यारे को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 
   

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस