मन्द बुद्धि किशोर का हत्यारा गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे,जाने हत्या का कारण

 


जौनपुर। जिले की थाना लाईन बाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम कदम रसूल में खेल के दौरान दबंग मनबढ़ युवक द्वारा एक मन्द बुद्धि के किशोर की हत्या के नामजद आरोपी मोनू यादव पुत्र रामानन्द यादव निवासी कदम रसूल को हत्या काण्ड को लेकर दर्ज मु अ सं  111/21 धारा 302 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि कदम रसूल में मोनू और मन्द बुद्धि किशोर सौरभ उर्फ सनी के बीच खेल खेल में कहा सुनी 14 मई को हो गया था। इसी नाराज मोनू ने किशोर की हत्या का निर्णय ले लिया और तीसरे दिन रात में लगभग 08 बजे के बाद घर पर चढ़ कर घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया था। मृतक के पिता साहबलाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारे युवक की तलाश शुरू कर दिया था। 


आज थाना प्रभारी योगेन्द्र यादव ने सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा कट्टा,कारतूस बरामद कर अभियुक्त को दर्ज मुकदमें की धाराओं में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डाॅ संजय कुमार ने अभियुक्त के गिरफ्तारी के बाबत अपना बयान जारी करते हुए घटना के बिषय में हत्या का कारण बताया है।   


      

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस