पूर्व सांसद धनन्जय सिंह एवं एम एल सी बृजेश सिंह प्रिन्सू सहित उनके समर्थकों पर खुटहन थाना में मुकदमा दर्ज



जौनपुर। जनपद की थाना खुटहन पुलिस ने पूर्व सांसद एवं बाहूबली नेता धनन्जय सिंह तथा एम एल सी बृजेश सिंह प्रिन्सू उनके समर्थकों के खिलाफ कर्फ्यू तथा कोविड 19 महामारी के गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सीओ शाहगंज के द्वारा दिये गये आदेश के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है। पुलिस का आरोप है कि इलाके में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य के के घर बधाई देने के लिए जाते समय पूर्व सांसद एवं एम एल सी सहित लगभग 150 लोगों ने कोविड 19 गाइडलाइन का उल्लंघन किया था इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच किया वीडियो सही पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की गयी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस