राज्यमंत्री ने अस्पताल में आक्सीजन प्लान्ट सहित आरटीपीसीआर लैब का किया उद्घाटन

 

जौनपुर। जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से स्थापित जनपद के पहले आक्सीजन प्लान्ट एवं आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कर दिया है। इन दोनों को चालू हो जाने से अब जिला अस्पताल में जहां आक्सीजन की समस्या नहीं रहेगी वहीं पर कोरोना टेस्ट के लिए आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध हो सकेगी।  
बतादे कि यह जम्बो आक्सीजन प्लान्ट अस्पताल के 66 बेडो के मरीजों को सीधे आक्सीजन की आपूर्ति करेगा अब सरकारी जिला अस्पताल में आक्सीजन की कमी से मरीजों को मरने से बचाया जा सकता है। जहां तक आरटीपीसीआर जांच का सवाल है तो अभी तक जनपद में सैम्पललेकर वाराणसी भेजा जाता रहा है जांच रिपोर्ट आने में समय लगता था अब यहीं जनपद में जांच शुरू होने से तत्काल रिपोर्ट मिलने पर समय से मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा। 
इस संबंध में राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि हम संक्रमण से जूझ रहे थे इसके बाद भी लगातार जनपद की आवाम के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था और खासा दबाव बना कर आक्सीजन प्लान्ट को जल्द से जल्द शुरू कराने का जो प्रयास किया वह आज फलीभूत हो गया। अब जनपद में कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीजों के उपचार में आक्सीजन की समस्या आड़े हाथ नहीं आयेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस