पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के आवास बनसफा पर पुलिस की छापा मारी से मचा हड़कंप जाने कारण क्या है


जौनपुर। लखनऊ के थाना विभूति खण्ड क्षेत्र स्थित कठौता चौराहा पर मऊ जनपद के पूर्व जेष्ठ प्रमुख अजीत सिंह हत्या कान्ड जनपद के पूर्व सांसद धनन्जय सिंह को लेकर पुलिस ने एक बार फिर उनके पैत्रिक आवास बनसफा थाना क्षेत्र सिकरारा पर छापा मारी किया है हालांकि धनन्जय सिंह पुलिस के हाथ तो नहीं लगे यहाँ तक कि परिवार के सदस्य भी उपस्थित नहीं मिले। लेकिन इस छापा मारी से एक बार फिर इलाके में हडकम्प मच गया है। 
पुलिस सूत्र की मानें तो उपर यानी प्रदेश शासन से आये आदेश के पालन में पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में छापा मारी किया था।यहां बतादे कि इसके पहले भी पुलिस ने अजीत सिंह हत्या काण्ड को लेकर जब शिकंजा कसना शुरू किया था तो जमानत ख़ारिज कराके जेल चले गये थे लेकिन पुलिस द्वारा वारंट बी जेल में तामिल न किये जाने के चलते फिर जमानत बान्ड दाखिल कर बाहर आ गये। 
अब धनन्जय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी कर रहे थे तब फिर शासन का आदेश छापा मारी के लिए हो गया है। इसके क्या मायने निकाले जाये यह तो शासन ही जाने लेकिन इस छापा मारी से एक बार फिर से चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है।      


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस