पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन, कोरोना संक्रमण से संक्रमित रहे



जौनपुर। जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर के निवासी एवं पूर्व विधायक तथा सार्वजनिक इन्टर व डिग्री कालेज के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह का आज कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही राजनैतिको सहित शिक्षा जगत में शोक छा गया है। 
खबर मिली है कि पूर्व विधायक श्री सिंह गत दो तीन दिनों से अचानक गम्भीर रूप से बीमार हुए जांच में कोविड 19 पाजिटिव पाये गये। उपचार चल रहा था लेकिन कोरोना तो काल बन कर आया है वह लगातार लोगों को श्मसान घाट पहुंचा रहा है। 
विनोद कुमार सिंह के निधन पर जनपद के राजनैतिको सहित शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस