पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद हत्याओं का दौर शुरू


जौनपुर। पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद से अब खूनी खेल शुरू हो गया है। रोज मार पीट गोली बारूद चलने की खबरें आने लगी है। यदि कहा जाये कि पंचायत चुनाव खत्म होते ही अब खूनी जंग के परिणाम आने लगे हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगा जिसके कारण कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होने लगा है। 
आज जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र स्थित  कंधीकला गांव में दोपहर के समय चुनावी रंजिस को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना  को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार ही गए। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कलछुली गांव निवासी जवाहर वर्मा के पुत्र संतोष वर्मा(35) बुधवार को दोपहर पास के कंधीकला गांव में एक पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी 20 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पहुंच कर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संतोष को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन संतोष को सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर छान बीन शुरू कर दिया है लेकिन इस हत्या काण्ड ने पूरे इलाके में दहशत कायम कर दिया है। 
इसी तरह जिले के थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित ग्राम बारा निवासी अमानुल्लाह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है यहाँ पर अमानुल्लाह ने अपने पत्नी को प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ाया था जीत जाने के बाद विपक्षी मां बहन की भद्दी गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हलांकि पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे कर अपने और परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस