डाक्टर के पी यादव को पित्र शोक, शुभ चिन्तकों में शोक की लहर



जौनपुर। कमला नर्सिंग होम के चिकित्सक डाॅ केपी यादव के पिता हरिदास यादव उम्र 85 वर्ष  का निधन अचानक बिमारी के चलते हो गया है। डाॅ के पिता की खबर वायरल होते ही परिवार सहित मित्रों शुभ चिन्तकों में शोक छा गया है। 
खबर है कि डाक्टर केपी यादव के पिता जी मुम्बई में रह कर करोबार करते रहे है। कोरोना संक्रमण के चलते विगत कुछ माह पूर्व जौनपुर आ गये थे। यही पर रह रहे थे। बीते 04 मई को अचानक तबीयत खराब हुई जब तक उनके उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती तब इस दुनियां को अलविदा कहते हुए ब्रह्मलीन हो गये। 
यहां बतादे कि जनपद जौनपुर में होटल रिवर व्यू के नाम से चल रहे प्रतिष्ठान की स्थापना करते हुए जनपद वासियों के लिए बड़ा तोहफा देने का काम आज स्व हो गये हरिदास यादव ने किया था। जो आज बड़ी उचाईयों को छू रहा है और जन को सुविधायें प्रदान कर रहा है। 
डाॅ केपी यादव के पिता जी के निधन पर तमाम प्रबुद्ध जनो ने शोक संवेदना व्यक्त किया है जिसमें वरिष्ठ पत्रकार पंडित चन्द्रेश मिश्रा, डा पीसी विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री डा के पी यादव, जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य, महामंत्री शम्भू नाथ सिंह, रमाकान्त यादव, लक्ष्मी नरायन यादव, डा आर पी यादव,मुकेश यादव, संगीता यादव आदि बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।     

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस