तड़तड़ाई गोलियां एक परिवार के चार घायलों में तीन की मौत, महिला अस्पताल में जीवन मौत से लड़ रही है


प्रदेश की आर्थिक नगर गाजियाबाद जनपद के लोनी इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और एक की गंभीर हालत बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में रहिसुद्दीन और उसके 2 बेटों की मौत हुई है। रहिसुद्दीन की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रहिसुद्दीन कपड़ों का व्यापारी था। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद लोनी चौक थाना क्षेत्र की टोली मोहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कपड़ा व्यापारी के परिवार के चार सदस्यों पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाई। जिससे मौके पर कपड़ा व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। व्यापारी के दोनों बेटों की मौत, एक महिला की हालत गंभीर घटना बीती देर रात की लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए गोली कांड में कपड़ा व्यापारी समेत व्यापारी के दोनों बेटों की मौत हो गई। वहीं कपड़ा व्यापारी के घर की एक महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वाड की टीम भी मौक़े पर पहुंच गयी। वहीं पुलिस घटना को रंजिश के नजरिए से देखते हुए इस घटना की शुरुआती जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस