सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत


जौनपुर। जनपद के नेवादा ग्राम के निवासी विजय बहादुर सिंह के पुत्र ऋषिकेश सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर गांव घर सहित शुभ चिन्तकों में कोहराम मच गया है। खबर है कि ऋषिकेश वाराणसी लखनऊ मार्ग एन एच 56 पर बीती रात को मोटरसाइकिल यूपी 62 सीए 9472 से आ रहे थे हाईवे पर बने रामपुर ओवर ब्रिज पर किसी वाहन की टक्कर से जख्मी हो गये थे। 
प्रत्यक्षदर्शियों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिन्डरा पहुंचाया गया वहां पर उपचार के दौरान रात्रि में घायल की मौत हो गई।खबर है हिन्दू जागरण मंच के लोगो ने घायल के उपचार में सहयोग किया लेकिन बचाया नहीं जा सका है। 



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस