सीतापुर आंख अस्पताल में इन पदों भर्ती करने पर बनी सहमति,आमदनी बढ़ाने पर विचार - डीएम जौनपुर



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट आई रिलीफ सोसायटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीतापुर आंख अस्पताल में वार्ड बॉय, स्वीपर, लिपिक सहित अन्य आवश्यक स्टाफ रखने तथा अस्पताल में जरूरी उपकरण, फर्नीचर खरीदने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने ओ.टी. के मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़ी होने वाली गाड़ियों एवं रिटायर होने के बाद भी रह रहे लोगों से कमरा खाली करवाने का निर्देश नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री को दिया। पीडब्ल्यूडी से बिल्डिंग का मूल्यांकन कराते हुए निष्प्रयोज्य घोषित करने हेतु भी निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा अस्पताल की आमदनी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। अस्पताल परिसर में स्थित दुकानों का भाड़ा बढ़ाये जाने एवं बन्द पड़ी दुकानों को दूसरे को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। अधि. अधिकारी नगरपालिका परिषद जौनपुर संतोष मिश्रा को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई एवं लाइट लगवाना सुनिश्चित करें।
 इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी गण पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका दिनेश टंडन, इंद्रभान सिंह इंदु, उपजिलाधिकारी सदर नीतीश कुमार सिंह, अस्पताल के डॉ अमित पाण्डेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस