पीयू के महिला अध्ययन केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ने देवकली में महिला चौपाल किया अयोजित



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से गोद लिए गांव देवकली में ग्राम पंचायत भवन परिसर में महिला चौपाल का अयोजन किया गया। इस चौपाल के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी सहायक कुलसचिव श्रीमती बबिता सिंह ने दिया।
डॉ झांसी मिश्रा ने कोविड -19 से बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क मास्क एवं साबुन सभी ग्रामीण महिला प्रतिभागियों को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महेश सोनकर एवं संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा विनय कुमार वर्मा, डा शशिकांत यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गौरी मिश्र एवं रेखा मिश्रा, शोभावती, वंदना, स्नेहा मिश्रा, सुमित, सत्यम, रीमा सोनकर, सरोज मिश्रा, जयस लाल यादव, महेंद्र प्रताप, मालचंद्र बिंद, शकुंतला, अनीता, भानमतीआदि बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ