सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में जुटी है समाजवादी पार्टी:शम्शी आज़ाद



जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सैय्यद कौसर मेंहदी शम्शी आजाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार पुन: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। बीते साढ़े चार साल में जिस तरह से सीएम योगी ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश के विकास को नयी दिशा दी है उससे विपक्ष बौखला सा गया है। खास तौर पर समाजवादी पार्टी जो कि अल्पसंख्यकों की हितैशी होने का दावा करती है उसकी जमीन प्रदेश से खिसक चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार हो या फिर प्रदेश की योगी सरकार। सभी योजनाएं बिना जाति धर्म के आधार पर सबके लिए लागू करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। ऐसे में ये लोग अब सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से सोशल मीडिया अफवाहें फैलाने का काम करने में जुटे हैं। जिसका ताजा मामला गाजियाबाद में देखने को मिला था। शमशी आजाद ने बताया कि सपा के एक बड़े नेता को जिस तरह से पुलिस ने गिरफ्तार कर इस मामले का पर्दाफाश किया उससे कहीं न कहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव की नीति कटघरे में खड़ी हो रही है। गौरतलब है कि शमशी आजाद नगर के बाजार भुआ इस्लाम चौके रहने वाले हैं और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में वे विगत दो वर्षों से टीवी चैनलों की डिबेट में हिस्सा लेकर पार्टी व सरकार का पक्ष रखते चले आ रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस