राहुल गांधी का पीएम पर हमला, आरोप टैक्स वसूली में पीएचडी है मोदी जी


देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये पार कर गई हैं तो डीजल का भाव भी 90 और 95 रुपये पार कर गया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। यही नहीं एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने जितना टैक्स आयकर या फिर निजी कंपनियों से कमाया उससे कहीं ज्यादा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और वैट से कमा लिया है। जिसका असर सीधा जनता की जेब पर पड़ा है। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीटर में उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने टैक्स वसूली में PhD. कर रखी है। बता दें राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर जो रिपोर्ट शेयर की है, उसके मुताबिक केंद्र सरकार को आयकर से 4.69 लाख करोड़ रुपये मिले, जबकि निजी कंपनियों ने 4.57 लाख करोड़ का कॉरपोरेट टैक्स जमा किया। इन दोनों से ज्यादा टैक्स पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और वैट के रूप में 5.25 लाख करोड़ रुपये जनता ने चुकाए हैं। ये आंकड़े सिर्फ दिसंबर 2020 तक के हैं, जिसमें जनवरी से मार्च वाली तिमाही शामिल नहीं है। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस