बलात्कार के बाद बालिका की हत्या,पुलिस शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेज कर छानबीन में जुटी



जौनपुर । जनपद मुख्यालय से 50 किमी दूर स्थित थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के तरहठी गांव में पंचायत भवन के एक बालिका का शव मिलने से सनसनी  फैल गई है । सूचना मिलते ही  थाना की पुलिस सहित सीओ मछलीशहर , प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके  पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है । फिलहाल शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया दुष्कर्म करने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है । सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के रहस्य पर से पर्दा उठ पायेगा। घटना इलाके में चर्चा का बिषय बना है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस