जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु अधिसूचना जारी, जाने क्या रहेगा कार्यक्रम


जौनपुर । अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के अधिसूचना 15 जून 2021 के क्रम में जनपद स्तर से अनुसूची-1 को 16 जून 2021 को निर्गत की जा चुकी है। अध्यक्ष जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को संपन्न कराए जाने हेतु नाम निर्देशन का 26 जून 2021 पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 26 जून 2021 को अपरान्ह 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 29 जून 2021 पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक, मतदान 3 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक तथा मतगणना 3 जुलाई 2021 को अपराहन 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस